शुक्रवार, 15 मार्च 2013

टेलीविजन - दूरदर्शन



दूरदर्शन भारत का सरकारी दूरदर्शन चैनल है। यह भारत सरकार द्वारा नामित पर्षद् प्रसार भारती के अंतर्गत चलाया जाता है। दूरदर्शन के प्रसारण की शुरूआत भारत में दिल्ली सितंबर, 1959 को हुई। प्रसार-कक्ष तथा प्रेषित्रो की आधारभूत सेवाओं के लिहाज़ से यह विश्व का दूसरा सबसे विशाल प्रसारक है। हाल ही मे इसने अंकीय पार्थिव प्रेषित्रो(डिजिटल स्थलचर संचारी) (Digital Terrestrial Transmitters) सेवा शुरु की। आकाशवाणी के भाग के रूप में टेलीविजन सेवा की नियमित शुरूआत दिल्ली (1965); मुम्बई (1972); कोलकाता (1975), चेन्नैई (1975) में हुई। दूरदर्शन की स्थापना 15 सितम्बर 1976 को हुई। उसके बाद रंगीन प्रसारण की शुरूआत नई दिल्ली में 1982 के एशियाई खेलों के दौरान हुई, जिसके साथ देश में प्रसारण क्षेत्र में बड़ी क्रांति आ गई। उसके बाद दूरदर्शन का तेजी से विकास हुआ और 1984 में देश में लगभग हर दिन एक ट्रांसमीटर लगाया गया।
दूरदर्शन में महत्वपूर्ण मोड़ इस प्रकार आए:
  • दूसरे चैनल की शुरूआत
  • दिल्ली (9 अगस्त  1984), मुम्बई (1 मई 1985), चेन्नई (19 नवम्बोर 1987), कोलकात्ता (1 जुलाई 1988)
  • मेट्रो चैनल शुरू करने के लिए एक दूसरे चैनल की नेटवर्किंग (26 जनवरी 1993)
  • अंतरराष्ट्रीय चैनल डीडी इंडिया की शुरूआत (14 मार्च 1995)
  • प्रसार भारती का गठन (भारतीय प्रसारण निगम) (23 नवम्ब र 1997)
  • खेल चैनल डीडी स्पोर्ट्स की शुरूआत (18 मार्च 1999)
  • संवर्धन/सांस्कृतिक चैनल की शुरूआत (26 जनवरी 2002)
  • 24 घण्टे के समाचार चैनल डीडी न्यू्ज की शुरूआत (3 नवम्ब92002)
  • निशुल्क डीटीएच सेवा डीडी डाइरेक्टी + की शुरूआत (16 दिसम्बर 2004)

दूरदर्शन ने देश में सामाजिक आर्थिक परिवर्तन, राष्ट्री य एकता को बढ़ाने और वैज्ञानिक सोच को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सार्वजनिक सेवा प्रसारक होने के नाते इसका उद्देश्य अपने कार्यक्रमों के माध्य्म से जनसंख्या नियंत्रण और परिवार कल्याण, पर्यावरण की सुरक्षा और पारिस्थितिकी संतुलन, महिलाओं, बच्चों  और विशेषाधिकार रहित वर्ग के समाज कल्याण उपायों को रेखांकित करना है। इसका उद्देश्य क्रीड़ा और खेलों तथा देश की कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना भी है।

दूरदर्शन आज
दूरदर्शन के राष्ट्रीय नेटवर्क में 64 दूरदर्शन केन्द्र / निर्माण केन्द्रत, 24 क्षेत्रीय समाचार एकक, 126 दूरदर्शन रखरखाव केन्द्र, 202 उच्च शक्ति ट्रांसमीटर, 828 लो पावर ट्रांसमीटर, 351 अल्पशक्ति ट्रांसमीटर, 18 ट्रांसपोंडर, 30 चैनल तथा डीटीएच सेवा आती है। विभिन्न सवर्गों में 21708 अधिकारियों तथा कर्मचारियों के पद स्वीकृत हैं।

दूरदर्शन चैनल
  1. राष्ट्रीय चैनल (5): डीडी 1, डीडी न्यूसज़, डीडी भारती, डीडी स्पोनर्ट्स और डीडी उर्दू
  2. क्षेत्रीय भाषाओं के उपग्रह चैनल (11): डीडी उत्तर पूर्व, डीडी बंगाली, डीडी गुजराती, डीडी कन्न्ड़, डीडी कश्मीर, डीडी मलयालम, डीडी सहयाद्रि, डीडी उडिया, डीडी पंजाबी, डीडी पोधीगई और डीडी सप्‍‍तगिरी
  3. क्षेत्रीय राज्यं नेटवर्क (11): बिहार, झारखण्डर, छत्तीसगढ़, मध्यो प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखण्ड , हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और त्रिपुरा
  4. अंतरराष्ट्रीय चैनल (1): डीडी इंडिया

दूरदर्शन का त्रिस्तंरीय कार्यक्रम सेवा - राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय है।
  • राष्ट्रीय सेवा में कार्यक्रम पूरे देश की रुचि के मुद्दों और घटनाओं पर केंद्रित होते हैं।
  • क्षेत्रीय सेवा में कार्यक्रम उस राज्यप के लोगों के हित की घटनाओं और मुद्दों पर केंद्रित होते हैं।
  • स्थानीय सेवा में उस विशेष ट्रांसमीटर की पहुंच में आने वाले लोगों की आवश्यपकताएं स्था।नीय भाषाओं और बोलियों में    विशेष कार्यक्रम से पूरी की जाती हैं।

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सेवाओं के कार्यक्रम पूरे देश में दर्शकों के लिए उपग्रह पद्धति से उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम के स्रोत: दूरदर्शन के विभिन्नर चैनलों के लिए कार्यक्रम इस प्रकार उपलब्ध हैं :

  1. आंतरिक निर्माण: दूरदर्शन के कर्मचारियों द्वारा दूरदर्शन के साधनों से तैयार कार्यक्रम, जिसमें दूरदर्शन द्वारा घटनाओं का सीधा प्रसारण होता है।
  2. तैयार कराए गए कार्यक्रम: योग्य लोगों द्वारा दूरदर्शन के कोष से तैयार कार्यक्रम
  3. प्रायोजित कार्यक्रम: निजी रूप से तैयार कार्यक्रम का दूरदर्शन द्वारा निशुल्क  वाणिज्यिक समय के बदले शुल्क भुगतान पर प्रसारण।
  4. रॉयल्टी कार्यक्रम: दूरदर्शन द्वारा बाहरी निर्माताओं से कार्यक्रम रॉयल्टी देकर एक या अनेक बार प्रसारित करना
  5. अधिग्रहीत कार्यक्रम: अधिकार शुल्क  देकर विदेशी कंपनियों से कार्यक्रम/घटना अधिग्रहीत करना
  6. शैक्षिक/विकास कार्यक्रम: सरकार की विभिन्नि एजेंसियों द्वारा निर्मित शैक्षिक/विकास कार्यक्रम

 कार्यक्रमों की शुरूआती निर्माण लागत निजी निर्माता का होता है। प्रसारण के बाद दूरदर्शन उत्पादन लागत का भुगतान करता है। कार्यक्रम दूरदर्शन द्वारा बेचा जाता है। इस योजना में प्रावधान है कि  टीआरपी मिलने पर स्वीकृ‍त उत्पादन लागत पर बोनस दिया जाए और कार्यक्रम के खराब प्रदर्शन पर उत्पादन लागत में कटौती।

डीडी- राष्ट्रीय चैनल

डीडी-I चैनल (राष्ट्रीय)
दूरदर्शन का डीडी-1 चैनल सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन, राष्ट्रीय, एकता, वैज्ञानिक रुचि, ज्ञान का प्रसारण, शैक्षिक कार्यक्रम, सार्वजनिक जागरूकता, जनसंख्यान नियंत्रण के उपाय, परिवार कल्याण संदेश, पर्यावरण सुरक्षा और पारिस्थितिकी संतुलन, महिला कल्याअण उपाय, बच्चे  और कमजोर लोगों आदि के बारे में अपने कार्यक्रमों से महत्‍वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह खेल और देश की कला और सांस्कृ तिक विरासत को भी बढ़ावा देता है।
सार्वजनिक सेवा प्रसार के अलावा मनोरंजन कार्यक्रमों, सामाजिक रूप से प्रासंगिक विभिन्न  विषयों पर धारावाहिकों का प्रसारण करता है। ये प्रायोजित/कमीशंड/स्ववित्त कमीशंड कार्यक्रम, फिल्म आदि के रूप में होते हैं।
राष्ट्रीय चैनल की सेवा स्थललीय माध्यकम के अलावा सेटेलाइट में सुबह 5.30 बजे 00.00 (आधी रात) और सेटेलाइट मोड में अगली सुबह 5.30 बजे से तक उपलब्ध है।
क्षेत्रीय भाषा उपग्रह सेवा: ग्यारह क्षेत्रीय भाषा उपग्रह सेवाएं इस प्रकार हैं:
  • डीडी मलयालम
  • डीडी सप्‍‍तगिरी (तेलुगु)
  • डीडी बंगाली
  • डीडी चंदन (कन्नीड़)
  • डीडी उडिया
  • डीडी सहयाद्रि (मराठी)
  • डीडी गुजराती
  • डीडी कश्मीतर (कश्मीरी)
  • डीडी पंजाबी,
  • डीडी उत्तर पूर्व
  • डीडी पोधीगई (तमिल)

क्षेत्रीय भाषा उपग्रह सेवाएं और क्षेत्रीय राज्यी नेटवर्क विकासात्म्क समाचार, धारावाहिक, वृत्त चित्र, समाचार और ताजा मामलों के कार्यक्रमों का प्रसारण लोगों की भाषा में संसूचित करने के लिए करते हैं। सामान्य् सूचना, सामाजिक और फिल्म‍ कार्यक्रम और अन्या बड़ी विधाओं के कार्यक्रम भी प्रसारित किए जाते हैं।

क्षेत्रीय राज्य  नेटवर्क: क्षेत्रीय राज्य् नेटवर्क हिंदी क्षेत्र उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्डर, छत्तीसगढ़, मध्यप प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोगों की जरूरतें पूरी करता है। इस सेवा के कार्यक्रम विभिन्न  राज्यों् के राजधानी केंद्रों से तैयार और 3.00 और 8.00 बजे के बीच प्रसारित किए जाते हैं। इनका राज्यर के किसी भू ट्रांसमीटर रिले करते हैं।

डीडी न्यू्ज: डीडी न्यूज चैनल देश का एकमात्र 24 घंटे का स्थरलीय समाचार चैनल है, जिससे रोजाना हिंदी और अंग्रेजी में 16 घण्टे  से अधिक के समाचार बुलेटिनों का सीधा प्रसारण किया जाता है। हेडलाइंस, न्यूतज अपडेट, स्क्रोधलर पर ब्रेकिंग न्यू ज इस चैनल की विशेषताएं हैं। रोजाना संस्कृात और उर्दू में समाचार बु‍लेटिन भी प्रसारित किए जाते हैं। इसके अलावा विभिन्नय दूरदर्शन केंद्रों से जुड़ी क्षेत्रीय समाचार यूनिटें रोजाना क्षेत्रीय भाषाओं में विभिन्नो अवधि के समाचार बुलेटिन प्रसारित करती हैं। डीडी न्यू ज हेडलाइंस अब एसएमएस से हासिल किए जा सकते हैं।
डीडी न्यूज पूरे दिन स्टारक और वस्तु‍ओं के सूचकांक ऑटोमैटेड मोड से प्रसारित करता है जिसमें, एनएसई और बीएसई और एनसीडीईएक्से, एमसीएक्सक आदि अग्रणी वस्तु‍ बाजार की सूचनाएं होती हैं।

डीडी स्पोर्ट्स: यह देश का एकमात्र फ्री टु एयर स्पोकर्ट्स चैनल है। यह क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी, टेनिस, कबड्डी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स  और अन्यब देशी खेलों आदि का कवरेज करता है।
डीडी स्पोर्ट्स पर गैर ओलंपिक और परंपरागत खेलों के कवरेज के लिए एक नकद बाह्य प्रवाह प्रणाली की व्यटवस्थाम भी की गई है। यह चैनल विभिन्नी खेल फेडरेशनों और एसोसिएशनों द्वारा आयोजित खेल कार्यक्रमों को कवर करता है।

डीडी भारती: यह चैनल 26 जनवरी, 2002 को शुरू किया गया था। जोखिम, क्विज कांटेस्टई, ललित कला/पेंटिंग्सी, शिल्प  और डिजाइन, कार्टून, प्रतिभा खोज आदि के अलावा यह युवा लोगों के साथ एक घंटे के कार्यक्रम 'मेरी बात' का सीधा प्रसारण करता है।
स्वस्थय  जीवन शैली पर जोर देने वाले, इलाज की बजाय निवारण पर केंद्रित चिकित्सा  के आधुनिक और परंपरागत रूपों पर कार्यक्रमों का भी प्रसारण होता है। राष्ट्री य और अंतरराष्ट्री य ख्याेति के शीर्ष कलाकारों के शास्त्रीूय ऩृत्यि/संगीत कार्यक्रम इस चैनल पर दिखाए जाते हैं। इसके अलावा थिएटर, साहित्य्, संगीत, पेंटिंग्से, मूर्तिकला और वास्तुा शिल्पा पर कार्यक्रम भी दिखाए जाते हैं।
चैनल आईजीएनसीए, सीईसी, इग्नूस, पीएसबीटी, एनसीईआरटी और साहित्य  अकादमी जैसे संगठनों के सहयोग से भी कार्यक्रमों का प्रसारण करता है। चैनल आकाशवाणी संगीत सम्मे,लनों का व्याापक कवरेज करता है। क्षेत्रीय दूरदर्शन केंद्रों के कार्यक्रमों का सीधा रिकार्डेड प्रसारण होता है।

डीडी इंडिया: इस चैनल पर कार्यक्रम इस तरह किए जाते हैं कि विश्व  खासकर भारतीय लोगों को भारतीय सामाजिक, सांस्कृततिक, राजनीतिक और आर्थिक परिदृश्यस देखने का प्राथमिक उद्देश्यत पूरा हो सके। चैनल हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृहत, गुजराती, मलयालम और तेलुगु में समाचार, सामयिक विषयों पर फीचर, अंतरराष्ट्री य महत्व  के मुद्दों पर चर्चाएं प्रसारित करता है। यह मनोरंजक कार्यक्रम, धारावाहिक, थिएटर, संगीत और नृत्य् के अलावा फिल्मोंग का प्रसारण भी करता है।
पंजाबी, उर्दू, तेलुगु, बंगाली, मराठी, कन्नरड़, मलयालम और गुजराती जैसी क्षेत्रीय भाषाओं के कार्यक्रम इस चैनल के आवश्यक संघटक हैं। स्वासधीनता दिवस, गणतंत्र दिवस समारोह, बजट प्रस्तुतीकरण और राष्ट्री य अंतरराष्ट्रीहय महत्वर की अन्यल घटनाओं का इस चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कुल पेज दृश्य