रविवार, 31 मार्च 2013

पद्म पुरस्कार 2013


देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जिन 108 लोगों के नामों को मंजूरी दी है, उनमें चार पद्म विभूषण, 24 पद्म भूषण और 80 पद्मश्री पुरस्कार हैं। पद्म पुरस्कार 2013 की संपूर्ण सूची भी जारी कर दी गई है।
पद्म पुरस्कार पाने वालों में 24 महिलाएं हैं और 11 व्यक्ति ऐसे हैं, जो विदेशी मूल के हैं, अनिवासी भारतीय हैं या फिर जिन्हें मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।
पद्म पुरस्कार पाने वालों में कला क्षेत्र से सबसे अधिक 34, फिर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र से 19, शिक्षा एवं साहित्य क्षेत्र से 15, चिकित्सा क्षेत्र से 14, खेल जगत से आठ, सामाजिक कार्य क्षेत्र से छह, व्यापार एवं उद्योग से सात, सिविल सेवा के लिए दो और सार्वजनिक मसलों से जुडे क्षेत्र से एक हस्ती शामिल हैं।
पद्म पुरस्कारों की पूरी सूची इस प्रकार है
पद्म विभूषण : रघुनाथ महापात्र (कला), एस. हैदर राजा (कला), प्रोफेसर यशपाल (विज्ञान), प्रो. रोद्दम नरसिम्हा (विज्ञान)
पद्म भूषण : डॉ. रामा नायडू डेग्युबति (कला), रामामूर्ति जानकी (कला), डॉ. श्रीमती कनक रेले (कला), शर्मिला टैगौर (कला), डॉ. सरोज वैद्यनाथन (कला), अब्दुल राशिद खान (कला), राजेश खन्ना (कला), जसपाल भट्‍टी (कला), शिवाजी राव गिरधर पाटिल (सार्वजनिक क्षेत्र), अपातुकथा शिवांथनु पिल्लई (विज्ञान), डॉ. विजय कुमार सारस्वत (विज्ञान), डॉ. अशोक सेन (विज्ञान), डॉ. बीएन सुरेश (विज्ञान), सत्या अतलुरी (विज्ञान), जोगेश चंद्र पाति (विज्ञान), रामामूर्ति त्यागराजन (उद्योग), आदिबरजोर गोदरेज (उद्योग), डॉ. नंदकिशोर शेमराव (चिकित्सा), मंगेश पटगांवकर (साहित्य), प्रो. गायत्री चक्रवर्ती स्पिवाक (साहित्य), हेमेन्द्र सिंह पंवार (लोकसेवा), डॉ. महाराज किशन भान (लोकसेवा), राहुल द्रविड़ (खेल), एमसी मैरीकोम (खेल)।
पद्मश्री : जी. अंजेह, स्वामी भारती अलियास, वी. जयश्री, श्रीदेवी कपूर, कैलाशचन्दई मेहर, ब्रम्हदेव रामपंडित, नाना पाटेकर, सुरभी बाबजी, लक्ष्मीनारायण सतिराजू, जयपाला स्लेडर, सुरेश दत्तात्रय तलवालकर, टी माधवन नैयर अलियास मधु, अपूर्वा किशोर बिर, घनाकांत वोरा, हिल्दामिट लेकचा, सुधा मल्होत्रा, गुलाम मोहम्मद, रमेश सिप्पी, मेहरुख तारापोर, बलवंत ठाकुर, पूरणदास बॉल, राजेन्द्र टिक्कु, पाब्लो बार्थोलोम्यू, एस. शाकिर अली (सभी कला)।
एसकेएम मेलिधन, नीलिमा मिश्रा, रीमा नानावटी, झरनाधारा चौधरी, डॉ. रामकृष्ण, मंजू भारतराम (सामाजिक), मुश्तानसर बर्मा, अविनाश चंदर, संजय गो‍विंद घांडे, डॉ. शंकर कुमार पाल, प्रो. बी. पाठक, डॉ. मुदुंदी रामकृष्ण राजू, अजय के. सूद, प्रो. कृष्ण स्वामी विजय राघवन, डॉ. महेन्द्र अग्रवाल, डॉ. जयरामन गौरीशंकर, प्रो. शरद पांडुरंग काले (सभी विज्ञान)।
वंदना लूथरा, राजश्री पाथी, हेमेन्द्र प्रसाद, मिलिंद कांबले, कल्पना सरोज (उद्योग), डॉ सुदर्शन के अग्रवाल, डॉ. चिता वेंकटसुंदराम, डॉ राजेन्द्र अच्युत वडवे डॉ. ताराप्रदास दास, डॉ. टीवी देवराजन, डॉ. सरोज चूरामनिगोपाल, डॉ. प्रमोद कुमार जुल्का, डॉ गुलशन राय खत्री, डॉ. गणेश कुमार मणि, डॉ. अमित प्रभाकर मैदेव, डॉ. सुंदरम नटराजन, प्रो. कृष्णचन्द्र चुनेकर, डॉ. विश्वकुमार गुप्ता (सभी चिकित्सा)।
डॉ. मोहम्मद शारेफे आलम, डॉ. राधिका हर्जबरगर, जे. मालसामा, देवेन्द्र पटेल, डॉ. रमाकांत शुक्ला, प्रो. अख्तारुल वाशे, प्रो. अनविता अब्बी, निदा फाजली, सुरेन्द कुमार शर्मा, डॉ. जगदीश प्रसाद सिंह, शालिख लखनवी, प्रो. नोबोरू कराशिमा, क्रिस्टोफर पिन्ने (साहित्य)।
प्रेमलता अग्रवाल, योगेश्वर दत्त, एचएन गिर‍शा, सुबेदार मेजर विजय कुमार, डिग्को सिंह, सुबेदार बजरंग लाल ठक्कर (खेल)। ऋतु कुमार (फैशन डिजाइन), डॉ. रविन्द्र सिंह बिष्ठ (पुरातत्व)।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कुल पेज दृश्य