गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

बजट 2013 के महत्वपूर्ण बिन्दु


·         कंपनियों द्वारा राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले नकद चंदे पर आयकर छूट नहीं मिलेगी.
·         बजट में निर्भया फंड पर दिल्‍ली गैंगरेपी पीड़ि‍ता के पिता ने जताई खुशी.
·         सूती कपड़ों पर ड्यूटी खत्म.
·         हैंडमेड कारपेट पर एक्साइज ड्यूटी खत्म.
·         जूते और रॉ सिल्क महंगे होंगे.
·         मार्बल पर ड्यूटी बढ़ी.
·         बेशकीमती पत्थर सस्ते होंगे.
·         चांदी पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ी.
·         10 करोड़ रुपये वाली कंपनी पर 10 फीसदी सरचार्ज.
·         भारत 7वीं बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन सकता है.
·         खाने-पीने की चीजें महंगी नहीं होंगी.
·         डारयेक्‍ट कैश ट्रांसफर 2014 तक पूरे देश में लागू होगा.
·         सिगरेट, सिगार पर एक्साइज ड्यूटी बढ़कर 18 फीसदी हुई.
·         800 cc से अधिक वाली विदेशी मोटरसाइकिलों पर 60 फीसदी टैक्स
·         SUV गाडियों पर ड्यूटी 30 फीसदी की गई.
·         सर्विस टैक्‍स ना चुकाने वालों के लिए नई स्‍कीम.
·         लग्‍जरी मोटर कार पर एक्‍साइज ड्यूटी में 100 फीसदी इजाफा.
·         AC रेस्‍टोरेंट में खाना होगा महंगा, सर्विस चार्ज लगेगा.
·         2000 से अधिक कीमत वाले मोबाइल फोन पर 6 फीसदी ड्यूटी लगाई गई.
·         2000 से अधिक कीमत वाले मोबाइल फोन महंगे होंगे.
·         SUV गाड़‍ियां महंगी होंगी.
·         सिगरेट-सिगार महंगे होंगे.
·         विदेशी मोटर बाइक और कारें भी होंगी महंगी.
·         सेट टॉप बॉक्‍स पर इम्‍पोर्ट ड्यूटी 5 से बढ़ाकर 10 फीसदी.
·         लेदर और लेदर से बनी चीजों पर ड्यूटी घटी.
·         सेट टॉप बॉक्‍स महंगा होगा.
·         कमोडिटीज ट्रांजैक्‍शन टैक्‍स लागू होगा.
·         सर्विस टैक्‍स और एक्‍साइज टैक्‍स 12 फीसदी ही रहेगा.
·         शेयर खरीदने पर STT चार्ज घटाया गया.
·         खेती की जमीन खरीदने पर नहीं लगेगा TDS.
·         एजुकेशन सेस 3 फीसदी ही रहेगा.
·         50 लाख से ज्‍यादा की संपत्ति खरीदने पर पर 1 फीसदी TDS.
·         नेशनल चिल्‍ड्रेन फंड में डोनेशन पर 100 फीसदी छूट.
·         1 करोड़ से ज्‍यादा आय वाले 42800 लोग हैं देश में.
·         अमीरों पर टैक्‍स बढ़ा, अब देना होगा ज्‍यादा टैक्‍स.
·         सालाना 1 करोड़ से ज्‍यादा आयवालों पर 10 फीसदी सरचार्ज.
·         2 से 5 लाख की आय पर इनकम टैक्‍स में 2000 रुपये की छूट.
·         हर व्‍यक्ति को टैक्‍स में 2000 रुपये की छूट.
·         इनकम टैक्‍स स्‍लैब में कोई बदलाव नहीं.
·         टैक्‍स रिफॉर्म अथॉरिटी बनाने का प्रस्‍ताव.
·         अगले साल वित्तीय घाटे का लक्ष्‍य 3.3 फीसदी.
·         गैरयोजनागत खर्च के लिए 11,09,975 करोड़.
·         राजको‍षीय घाटा 4.8 फीसदी: चिदंबरम.
·         दलित लड़कियों के लिए स्‍कॉलरशिप.
·         युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए 1000 करोड़.
·         महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध: चिदंबरम.
·         महिलाओं के लिए निर्भया फंड, 1000 करोड़ रुपये का प्रस्‍ताव.
·         पोस्‍टऑफिस भी बैंकिंग का काम करेंगे.
·         पंचायती राज मंत्रलाय को अतिरिक्‍त 200 करोड़.
·         पटियाला में बनेगा खेल शिक्षण संस्‍थान, 250 करोड़ का प्रस्‍ताव.
·         AMU, BHU समेत 4 संस्‍थानों को 100 करोड़ का अनुदान.
·         अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए 5,615 करोड़ का प्रस्‍ताव.
·         रक्षा मंत्रालय को 2 लाख 3 हजार 672 करोड़.
·         देश की सुरक्षा के लिए पैसे की कमी नहीं होगी.
·         ऑटो ड्राइवर भी स्‍वास्‍थ्‍य बीमा के दायरे में.
·         10 फीसदी से ज्‍यादा निवेश एफडीआई माना जाएगा.
·         हमारा शेयर बाजार सबसे रेगुलेटेड बाजार: चिदंबरम.
·         सभी सरकारी बैंक ऑनलाइन होंगे.
·         हर सरकारी बैंक में LIC ये पब्लिक सेक्‍टर इंश्‍योरेंस यूनिट होगा.
·         आवास कोष बनाया जाएगा, 2000 करोड़ का आवंटन.
·         असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए भी स्‍वास्‍थ्‍य बीमा होगा.
·         ग्रामीण आवासीय परियोजना के लिए 600 करोड़.
·         राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना का दायरा बढ़ेगा.
·         10 हजार से ज्‍यादा आबादी वाली जगहों पर LIC का दफ्तर होगा.
·         अक्‍टूबर में खोला जाएगा पहला महिला बैंक. पूरी तरह महिलाओं से संचालित होगा बैंक.
·         सरकारी बैंक की हर शाखा में एटीएम होगा.
·         देश में बनेगा पहला महिला बैंक.
·         श्रीनगर से लेह तक नया हाइवे बनेगा.
·         सरकारी बैंकों को 14 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे.
·         6 फीसदी ब्‍याज दर पर बुनकरों को कर्ज मिलेगा.
·         बुनकरों के लिए 96 हजार करोड़: वित्त मंत्री.
·         कारखानों के लिए 500 करोड़ के फंड का ऐलान.
·         शहरों में सड़कों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये.
·         कोयले का उत्‍पादन बढ़ाने पर नीति बनेगी.
·         पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में दो नए पोर्ट बनेंगे.
·         पहली बार घर खरीदने वालों को 25 लाख के होम लोन पर एक लाख की अतिरिक्‍त छूट.
·         निवेश भत्ते के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रस्‍ताव.
·         घरेलू बचत में कमी आई है: चिदंबरम.
·         छोटे उद्यमियों के लिए निवेश भत्ता शुरू होगा.
·         AIIMS जैसे 6 और मेडिकल कॉलेज खुलेंगे.
·         नाबार्ड के लिए 5000 करोड़ रुपये का प्रस्‍ताव.
·         ग्रामीण बजट में 45 फीसदी का इजाफा.
·         50 हजार करोड़ के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर बॉन्‍ड जारी होंगे.
·         नेशनल लाइव स्‍टॉक मिशन 2013 में लॉन्‍च होगा.
·         इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में 47 फीसदी विकास निजी क्षेत्र करेगा.
·         खाद्य सुरक्षा के लिए 10 हजार करोड़ का प्रस्‍ताव.
·         रांची में इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ बायोटेक्‍नोलॉजी बनेगा.
·         खाद्य सुरक्षा बिल जल्‍द पास होगा: चिदंबरम.
·         खेती तकनीक में सुधार के लिए 500 करोड़.
·         पूर्वी राज्‍यों को 1000 करोड़.
·         महिला विकास के लिए 97 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान.
·         केरल में नारियल की खेती के लिए 75 हजार करोड़.
·         मिड डे मील के लिए 13215 करोड़ रुपये.
·         कृषि मंत्रालय के लिए 27049 करोड़ रुपये का प्रवधान.
·         JNNURM के लिए 14,700 करोड़.
·         किसानों के लिए ऋण माफी की योजना जारी रहेगी.
·         ग्रामीण विकास के लिए 80 हजार करोड़.
·         मनरेगा के लिए 33 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान.
·         अगले वित्त वर्ष के लिए 16 लाख 65 करोड़ व्यय का लक्ष्य.
·         प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 21,700 करोड़.
·         चिदंबरम के बजट भाषण के दौरान लोकसभा में हंगामा.
·         महिलाओं और बच्‍चों के लिए नई योजना में 200 करोड़.
·         आदिवासी विकास के लिए 25 हजार करोड़.
·         65,867 करोड़ मानव संसाधन मंत्रालय के लिए.
·         खर्चों में कटौती के अलावा कोई विकल्‍प नहीं: चिदंबरम.
·         मेडिकल शिक्षा के लिए 4727 करोड़ रुपये.
·         अल्‍पसंख्‍यकों के लिए 3511 करोड़ रुपये का प्रावधान.
·         अगली पंचवर्षीय योजना में 8 फीसदी विकास का लक्ष्‍य.
·         8वीं बार बजट पेश कर रहे हैं चिदंबरम 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कुल पेज दृश्य