शनिवार, 17 नवंबर 2012

भारत रत्न


भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान या सार्वजनिक सेवा शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता। प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 में बाद में जोड़ा गया। बाद में यह 10 व्यक्तियों को मरणोपरांत प्रदान किया गया। 13 जुलाई 1977 से 26 जनवरी 1980 तक इस पुरस्कार को स्थगित कर दिया गया था। एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है। अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री,का नाम लिया जा सकता है ।

पदक:

इस पुरस्‍कार के रूप में दिए जाने वाले सम्‍मान की मूल रूप - रेखा 35 मिलिमीटर व्‍यास वाला गोलाकार स्‍वर्ण पदक है जिस पर सूर्य और ऊपर हिन्दी भाषा में भारत रत्‍न और नीचे एक फूलों का गुलदस्‍ता बना होता है पीछे की ओर शासकीय संकेत और आदर्श-वाक्‍य लिखा होता है। इसे सफ़ेद फीते में डालकर गले में पहनाया जाता है। एक वर्ष बाद इस डिजाइन को बदल दिया गया था। तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का चमकता सूर्य बना दिया गया। जिसके नीचे चाँदी में लिखा रहता है "भारत रत्न", और यह सफ़ेद फीते के साथ गले में पहना जाता है।

परम्परा:

·        1980 में दोबारा शुरू होने पर इसे सर्वप्रथम मदर टेरेसा ने प्राप्त किया था।
·        हमारे भू.पू. राष्‍ट्रपति, वैज्ञानिक डॉ. ए. पी. जे. अब्‍दुल कलाम को भी 1997 में यह प्रतिष्ठित पुरस्‍कार दिया गया है।
·        इसका कोई लिखित प्रावधान नहीं है कि 'भारत रत्‍न' केवल भारतीय नागरिकों को ही दिया जाएगा।
·        यह पुरस्‍कार स्‍वाभाविक रूप से भारतीय नागरिक बन चुकी 'एग्‍नेस गोंखा बोजाखियू', जिन्‍हें हम मदर टेरेसा के नाम से जानते हैं, को दिया गया।
·        दो अन्‍य अभारतीय - ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान को 1987 में और नेल्‍सन मंडेला को 1990 में यह पुरस्कार दिया गया।
·        यह भी अनिवार्य नहीं है कि भारत रत्‍न सम्‍मान प्रतिवर्ष दिया जाएगा।
·        मरणोपरांत सर्वप्रथम लालबहादुर शास्त्री को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
·        श्री सत्यपाल आनन्द ने राजीव गाँधी को मरणोपरांत भारत रत्न देने की प्रक्रिया को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी
·        भारत रत्‍न पुरस्‍कार की परम्‍परा 1954 में शुरू हुई थी।
·        भारत रत्न 26 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।
·        सबसे पहला पुरस्‍कार प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन को दिया गया था। तब से अनेक विशिष्‍ट जनों को अपने-अपने क्षेत्र में उत्‍कृष्‍टता पाने के लिए यह पुरस्‍कार प्रस्‍तुत किया गया है।
·        जनता पार्टी द्वारा इस पुरस्कार को 1977 में बंद कर दिया गया था किंतु 1980 में कांग्रेस सरकर ने इसे फिर से दोबारा शुरू किया।

विरोधाभास:

स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री श्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को जब 'भारत रत्न' दिया गया तो उन्होंने इसका विरोध किया । उनका विचार था कि इसकी चयन समिति में रहे व्यक्ति को यह सम्मान नहीं दिया जाना चाहिये। 1992 में उन्हें मरणोपरांत 'भारत रत्न' दिया गया।
स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को 1992 में 'भारत रत्न' से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया था। किंतु उनकी मृत्यु विवादित होने के कारण अनेक प्रश्नों को उठाया गया था। अत: भारत सरकार ने यह पुरस्कार वापस ले लिया था। यह पुरस्कार वापस लेने का यह एकमात्र उदाहरण है।

भारत रत्न सम्मानित व्यक्तित्व सूची

क्रम
वर्ष
नाम
जीवन
विशेष
1
1954
डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन
5 सितंबर 1888-17 अप्रैल 1975
दार्शनिक, द्वितीय राष्ट्रपति-भारत
2
1954
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
10 दिसंबर 1878-25 दिसंबर 1972
स्वतंत्रता सेनानी, अंतिम गवर्नर जनरल
3
1954
डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रामन
7 नवंबर 1888-21 नवंबर 1970
भौतिकशास्त्रीनोबेल पुरस्कार विजेता
4
1955
डॉक्टर भगवान दास
12 जनवरी 1869-18 सितंबर 1958
स्वतंत्रता सेनानी, लेखक
5
1955
सर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या
15 सितंबर 1861-14 अप्रैल 1962
सिविल इंजीनियर, मैसूर के दीवान
6
1955
पं. जवाहर लाल नेहरू
14 नवंबर 1889-27 मई 1964
स्वतंत्रता सेनानी, लेखक, प्रथम प्रधानमंत्री-भारत
7
1957
गोविंद बल्लभ पंत
10 सितंबर 1887-7 मार्च 1961
स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम मुख्यमंत्री-उत्तर प्रदेश, द्वितीय गृहमंत्री-भारत
8
1958
डॉ. धोंडो केशव कर्वे
18 अप्रैल 1858-9 नवंबर 1962
शिक्षक, समाजसुधारक
9
1961
डॉ. बिधान चंद्र राय
1 जुलाई 1882-1 जुलाई 1962
चिकित्सक, मुख्यमंत्री-पश्चिमी बंगाल
10
1961
पुरुषोत्तम दास टंडन
1 अगस्त 1882-1 जुलाई 1962
स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक
11
1962
डॉ. राजेंद्र प्रसाद
3 दिसंबर 1884-28 फ़रवरी 1963
स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता, प्रथम राष्ट्रपति-भारत
12
1963
डॉ. ज़ाकिर हुसैन
8 फ़रवरी 1897-3 मई 1969
विद्वान, तृतीय राष्ट्रपति-भारत
13
1963
डॉ. पांडुरंग वामन काणे
1880-1972
भारतविद, संस्कृत विद्वान
14
1966
लाल बहादुर शास्त्री
2 अक्तूबर 1904 - 11 जनवरी 1966,
स्वतंत्रता सेनानी, तृतीय प्रधानमंत्री,-भारत, (मरणोपरान्त(
15
1971
इंदिरा गाँधी
19 नवंबर 1917-31 अक्तूबर 1984
चतुर्थ प्रधानमंत्री-भारत
16
1975
वराहगिरी वेंकट गिरी
10 अगस्त 1894-23 जून 1980
श्रमिक संघवादी, चतुर्थ राष्ट्रपति-भारत
17
1976
के. कामराज
15 जुलाई 1903-1975,
स्वतंत्रता सेनानी, मुख्यमंत्री-मद्रास, (मरणोपरान्त(
18
1980
मदर टेरेसा
26 अगस्त 1910-5 सितंबर 1997
कॅथोलिक नन, मिशनरीज़ संस्थापकनोबेल पुरस्कार विजेता
19
1983
आचार्य विनोबा भावे
11 सितंबर 1895-15 नवंबर 1982,
स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, (मरणोपरान्त(
20
1987
ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान
20 जनवरी 1890-1988,
स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम अभारतीय प्राप्तकर्ता
21
1988
मरुदुर गोपालन रामचन्द्रन (एम जी आर)
17 जनवरी 1917-24 दिसंबर 1987,
अभिनेता, मुख्यमंत्री-तमिलनाडु, (मरणोपरान्त(
22
1990
डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर
14 अप्रैल 1891-6 दिसंबर 1956
भारतीय संविधान के वास्तुकार, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, विद्वान, (मरणोपरान्त(
23
1990
नेल्सन मंडेला
18 जुलाई 1918,
द्वितीय अभारतीय प्राप्तकर्ता, रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेतानोबेल पुरस्कार विजेता
24
1991
राजीव गांधी
20 अगस्त1944-21 मई 1991
सातवें प्रधानमंत्री, (मरणोपरान्त(
25
1991
सरदार वल्लभ भाई पटेल
31 अक्तूबर 1875-15 दिसंबर 1950
स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम गृहमंत्री-भारत, (मरणोपरान्त)
26
1991
मोरारजी देसाई
29 फ़रवरी 1896-10 अप्रैल 1995
स्वतंत्रता सेनानी, पांचवे प्रधानमंत्री-भारत
27
1992
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
11 नवंबर 1888-22 फ़रवरी 1958
स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम शिक्षामंत्री-भारत, (मरणोपरान्त(
28
1992
जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा जे. आर. डी. टाटा
29 जुलाई 1904-29 नवंबर 1993
उद्योगपति, (मरणोपरान्त(
29
1992
सत्यजीत रे राय
2 मई 1921-23 अप्रैल 1992
फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
30
1997
. पी. जे. अब्दुल कलाम
15 अक्तूबर 1931
वैज्ञानिक, ग्यारहवें राष्ट्रपति-भारत
31
1997
गुलज़ारीलाल नन्दा
4 जुलाई 1897-15 जनवरी 1998
स्वतंत्रता सेनानी, दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री-भारत
32
1997
अरुणा आसफ़ अली
16 जुलाई 1909-29 जुलाई 1996
स्वतंत्रता सेनानी, (मरणोपरान्त)

33
1998
एम.एस. सुब्बालक्ष्मी
16 सितंबर 1916-
11 दिसंबर 2004
गायिका शास्त्रीय संगीत
34.
1998
सी. सुब्रह्मण्यम
30 जनवरी 1910-7 नवंबर 2000
स्वतंत्रता सेनानी, कृषि मंत्री-भारत
35
1998
जयप्रकाश नारायण
11 अक्तूबर 1902-8 अक्तूबर 1979
स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, (मरणोपरान्त(
36
1999
पं. रवि शंकर
7 अप्रैल 1920
सितार वादक
37
1999
अमर्त्य सेन
3 नवंबर 1933
अर्थशास्त्रीनोबेल पुरस्कार विजेता
38
1999
गोपीनाथ बोरदोलोई
1890 -1950
स्वतंत्रता सेनानी, मुख्यमंत्री-असम, (मरणोपरान्त(
39
2001
लता मंगेशकर
28 सितंबर 1929
पार्श्वगायिका
40
2001
उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां
21 मार्च 1916 - 21 अगस्त 2006
शहनाई वादक
41
2008
पं.भीमसेन जोशी
4 फ़रवरी 1922 - 24 जनवरी 2011
शास्त्रीय गायक

इस बार गृह मंत्रालय द्वारा  पुरस्कार की चयन प्रक्रिया में बदलाव किया जा चुका है और खेल को भी इस सूची में शामिल कर लिया गया है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कुल पेज दृश्य