दादा
साहब फाल्के पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1969 में भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब
फाल्के की 100वीं जयंती के अवसर पर की गई थी। यह भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार
है। भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के संवर्धन और विकास में उल्लेखनीय
योगदान करने के लिए दिया जाता है।
'लाइफ
टाईम अचीवमेंट अवार्ड' के रूप में दिया जाने वाला 'दादा साहेब फाल्के पुरस्कार' भारत
के फ़िल्म क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है।प्रतिष्ठित व्यक्तियों की एक समिति
की सिफारिशों पर यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। वर्ष 1969 में पहला पुरस्कार अभिनेत्री
देविका रानी को दिया गया था।
यह
पुरस्कार वर्ष के अंत में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों के साथ प्रदान किया जाता है।
लेकिन वर्ष 2006 में बंबई हाई कोर्ट ने फ़िल्म महोत्सव निदेशालय को यह  निर्देश दिया कि
वह इस सम्मान के लिए बिना सेंसर की हुई फ़िल्मों पर ही विचार करे। इस पर  फ़िल्म महोत्सव
निदेशालय ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी और सर्वोच्च न्यायालय का फैसला फ़िल्म
महोत्सव निदेशालय के पक्ष में आया । अदालती फैसले में देरी के कारण उस वर्ष के पुरस्कार
की घोषणा वर्ष 2008 के मध्य में की गई। 2007
के पुरस्कार की घोषणा सिंतबर,2009 में हुई और इसी तरह वर्ष 2008 के पुरस्कार की 19 जनवरी, 2010 को तथा वर्ष 2009 के पुरस्कार की घोषणा 9 सितंबर, 2010 को हुई।
इस
पुरस्कार में भारत सरकार की ओर से दस लाख रुपये नकद, स्वर्ण कमल और शॉल प्रदान किया
जाता है। वर्ष 2008 का 'दादा साहेब फाल्के पुरस्कार' कर्नाटक के वी.के. मूर्ति को प्रदान
किया गया था, जो इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले पहले सिनेमैटोग्राफर थे।
‘दादा
साहेब फाल्के अकेडमी’ के द्वारा भी दादा साहेब फाल्के के नाम पर तीन पुरस्कार दिए जाते
हैं, जो हैं – 
1.फाल्के
रत्न अवार्ड,
2.फाल्के
कल्पतरु अवार्ड और 
3.दादा
साहेब फाल्के अकेडमी अवार्ड्
                                    दादा
साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति 
| 
 क्रम  | 
वर्ष | 
कलाकार | 
कार्यक्षेत्र | 
| 
1 | 
1969 | 
देविका रानी | 
अभिनेत्री | 
| 
2 | 
1970 | 
बी. एन. सरकार | 
फ़िल्म निर्माता | 
| 
3 | 
1971 | 
पृथ्वीराज कपूर | 
अभिनेता ( मरणोपरांत) | 
| 
4 | 
1972 | 
पंकज मलिक | 
फ़िल्म संगीतकार | 
| 
5 | 
1973 | 
रूबी मेयर्स / सुलोचना | 
अभिनेत्री | 
| 
6 | 
1974 | 
बोमिरेद्दी नरसिम्हा रेड्डी | 
फ़िल्म निर्देशक | 
| 
7 | 
1975 | 
धीरेन्द्र नाथ गांगुली | 
अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक | 
| 
8 | 
1976 | 
कानन देवी | 
अभिनेत्री | 
| 
9 | 
1977 | 
नितिन बोस | 
फ़िल्म छायाकार, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म पटकथा लेखक | 
| 
10 | 
1978 | 
रायचंद बोरल | 
फ़िल्म संगीतकार, फ़िल्म निर्देशक | 
| 
11 | 
1979 | 
सोहराब मोदी | 
अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता | 
| 
12 | 
1980 | 
पी. जयराज | 
अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक | 
| 
13 | 
1981 | 
नौशाद अली | 
फ़िल्म संगीतकार | 
| 
14 | 
1982 | 
एल. वी. प्रसाद | 
अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता | 
| 
15 | 
1983 | 
दुर्गा खोटे | 
अभिनेत्री | 
| 
16 | 
1984 | 
सत्यजित राय | 
फ़िल्म निर्देशक | 
| 
17 | 
1985 | 
वी शांताराम | 
अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता | 
| 
18 | 
1986 | 
बी. नागी रेड्डी | 
फ़िल्म निर्माता | 
| 
19 | 
1987 | 
राजकपूर | 
अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक | 
| 
20 | 
1988 | 
अशोक कुमार | 
अभिनेता | 
| 
21 | 
1989 | 
लता मंगेशकर | 
पार्श्व गायिका | 
| 
22 | 
1990 | 
ए. नागेश्वर राव | 
अभिनेता | 
| 
23 | 
1991 | 
भालजी पेंढरकर | 
फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, फ़िल्म पटकथा लेखक | 
| 
24 | 
1992 | 
भूपेन हज़ारिका | 
फ़िल्म निर्देशक, गायक | 
| 
25 | 
1993 | 
मजरूह सुल्तानपुरी | 
गीतकार | 
| 
26 | 
1994 | 
दिलीप कुमार | 
अभिनेता | 
| 
27 | 
1995 | 
राजकुमार | 
अभिनेता | 
| 
28 | 
1996 | 
शिवाजी गणेशन | 
अभिनेता | 
| 
29 | 
1997 | 
प्रदीप | 
गीतकार | 
| 
30 | 
1998 | 
बी. आर. चोपड़ा | 
फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता | 
| 
31 | 
1999 | 
ऋषिकेश मुखर्जी | 
फ़िल्म निर्देशक | 
| 
32 | 
2000 | 
आशा भोंसले | 
पार्श्व गायिका | 
| 
33 | 
2001 | 
यश चोपड़ा | 
फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता | 
| 
34 | 
2002 | 
देव आनंद | 
अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता | 
| 
35 | 
2003 | 
मृणाल सेन | 
फ़िल्म निर्देशक | 
| 
36 | 
2004 | 
अदूर गोपालकृष्णन | 
फ़िल्म निर्देशक | 
| 
37 | 
2005 | 
श्याम बेनेगल | 
फ़िल्म निर्देशक | 
| 
38 | 
2006 | 
तपन सिन्हा | 
फ़िल्म निर्देशक | 
| 
39 | 
2007 | 
मन्नाडे | 
पार्श्व गायक | 
| 
40 | 
2008 | 
वी.के. मूर्ति | 
छायाकार | 
| 
41 | 
2009 | 
डी. रामानायडू | 
फ़िल्म निर्माता | 
| 
42 | 
2010 | 
के. बालाचंदर | 
फ़िल्म निर्देशक | 
| 
43 | 
2011 | 
सौमित्र चटर्जी | 
अभिनेता | 
 
 
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें