रविवार, 6 जनवरी 2013

राजीव गाँधी खेल रत्न सम्मान


राजीव गाँधी खेल रत्न भारत का खेल जगत में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इस सम्मान का नाम पूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गाँधी के नाम पर रखा गया। यह सम्मान 1991-92 में शुरू किया गया। खेल के क्षेत्र में सराहना और जागरूकता के लिए इस सम्मान की स्थापना की गयी थी। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी प्रतिष्ठा बढ़ाना है ताकि वे समाज में अधिक सम्मान प्राप्त कर सकें।इस सम्मान में एक पदक, सम्मान सहित एक प्रमाण पत्र और नक़द इनाम मिलता है। सन् 2004-05 तक, नक़द रुपयों की संख्या 5,00,000/- थी। अब यह संख्या 5,00,000 से बढ़ाकर 7,50,000 कर दी गयी है। राजीव गांधी खेल रत्न खिलाड़ी को प्रतिवर्ष दिया जाता है जिसमें उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए व्यक्ति को सम्मानित किया जाता है।
क्रम
वर्ष
नाम
खेल
1
1991-92
विश्वनाथन आनन्द
शतरंज
2
1992-93
गीत सेठी
बिलियर्ड्स
3
1993-94
प्रदान नहीं किया गया

4
1994-95
होमी मोतीवाला
पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग
नौकायन
5
1995-96
कर्णम मल्लेश्वरी
भारोत्तोलन
6
1996-97
कुंजारानी देवी 
लिएंडर पेस
भारोत्तोलन
टेनिस
7
1997-98
सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट
8
1998-99
ज्योतिर्मयी सिकदर
एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
9
1999-2000
धनराज पिल्लै
हॉकी
10
2000-01
पुलेला गोपीचंद
बैडमिंटन
11
2001-02
अभिनव बिंद्रा
शूटिंग
12
2002-03
अंजली वेद पाठक
के.एम. बीनामोल
शूटिंग
एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
13
2003-04
अंजु बॉबी जॉर्ज
एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
14
2004-05
राज्यवर्धन सिंह राठौर
शूटिंग
15
2005-06
पंकज आडवाणी
बिलियर्ड्स और स्नूकर
16
2006-07
मानवजीत सिंह संधू
शूटिंग
17
2007-08
महेन्द्र सिंह धोनी
क्रिकेट
18
2008-09
विजेन्द्र कुमार सिंह
सुशील कुमार
मैरी कॉम
बाक्सिंग
कुश्ती
बाक्सिंग

19
2009-10
साइना नेहवाल
बैडमिंटन
20
2010-11
गगन नारंग
निशानेबाज़ी
21
2011-12

विजय कुमार
योगेश्वर दत्त
निशानेबाज़ी
कुश्ती

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कुल पेज दृश्य